कब्ज में आंवला?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:51

कब्ज दूर करने का घरेलू नुस्खा

1 चम्मच आंवला चूर्ण रात को एक गिलास पानी में घोलकर रख दें.
सुबह उठने के बाद सबसे पहले इस पानी का सेवन करना है.
आप इस पानी को छलनी में सूती कपड़ा रखकर छान लें ताकि इसके महीन रेशे और घुला हुआ चूर्ण पानी में ना आए.
अब इस पानी को पी लें. शुरू में यह पानी आपको कड़वा लगेगा लेकिन कुछ ही दिन में जीभ को इसका स्वाद भाने लगेगा और आपके पेट को इसके लाभ भी दिखने लगेंगे.
हो सकता है कि पहले दिन आपको यह पानी पीने के एक घंटे बाद मोशन आए लेकिन जब आप इसका नियम बना लेंगे तो इस पानी को पीने के 30-35 मिनट के अंदर ही पेट एकदम साफ हो जाएगा.
यदि आपको यह पानी पीने में ज्यादा ही दिक्कत हो रही है तो आप सुबह के समय एक चम्मच आंवला चूर्ण का सेवन पानी के साथ करें. लेकिन यह भी खाली पेट ही करना है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info